भाजपा जिला संगठन की कार्यशाला कल, प्रदेश सह प्रभारी व उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल

 




भारत सागर न्यूज/देवास। आगामी संगठन पर्व की तैयारी की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को प्रात: 11 बजे श्री श्याम गार्डन, इटावा, उज्जैन रोड, देवास पर आयोजित गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उज्जैन संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती तथा जिले के प्रभारी रघुनाथ सिंह भाटी  का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


                 बैठक में जिला कोर ग्रुप, पार्टी के जिला पदाधिकारी, उसके ऊपर के समस्त पार्टी, मोर्चा , प्रकोष्ठ व विभाग की पदाधिकारी, सदस्यता अभियान की जिला टोली, सदस्यता अभियान की मंडल टोली, माननीय सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम पार्षद, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष तथा महामंत्री, सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक, मीडिया सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला टोली के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन