शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
भारत सागर न्यूज/हाटपिपल्या/संजू सिसौदिया। सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री राजेंद्र सिंह तोमर डॉक्टर गजेंद्र शर्मा एवं श्री सुनील राणावत ने मां सरस्वती एवं भगवान कृष्ण का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया साथ आयुषी रितु खुशी एवं शिवानी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की श्री हरीश जनौलिया जी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृष्ण सुदामा चरित्र से प्रेरणा लेकर सच्ची मित्रता पर जोर दिया प्राचार्य राजेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में श्री कृष्ण से प्रेरित होकर जीवन जीने की कला सीखने को कहा डॉक्टर गजेंद्र शर्मा ने कृष्ण वंदे जगतगुरुम की भावना को व्यक्त करते हुए अपने सर्वांगीण विकास करने को कहा सुनील राणावत ने राम से मर्यादा अनुशासन तथा श्री कृष्ण से व्यवहारिकता सीखने को कहा।
हुकुम शर्मा ने अपने छंद गीत गीत के माध्यम से कृष्ण जन्म उत्सव के बारे में बतलाकर वातावरण को रस पल्लवित किया श्रीमती मनीषा गोयल श्रीमती दीप्ति खंडेलवाल एवं श्रीमती विनीता खंडवाला ने भी अपने उद्बोधन एवं गीत के माध्यम से विशुद्ध प्रेम निस्वार्थ मित्रता तथा सत्संगति पर जोर दिया बहादुर भदोरिया ने श्री कृष्ण सुदामा का प्रसिद्ध गीत अरे द्वारपालो सुनकर वातावरण को रसमय कर दिया। छात्रा आयुषी खुशी एवं शिवानी ने राधा कृष्ण के परिधान में नृत्य अभिनय प्रस्तुत किया कार्यक्रम में श्री राधेश्याम कारपेंटर चंदरसिंह बामनिया राकेश बिजोनिया उपस्थित है इस प्रकार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सानंद संपन्न हुआ।
%20(2).jpg)
Comments
Post a Comment