राजाभाऊ महाकाल सेवा न्यास द्वारा देवास के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय "उपासना" पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण किया गया
भारत सागर न्यूज/देवास। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिख समाज के अध्यक्ष हरजीत सिंह जी खनूजा एवं मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्रीय पर्यावरण प्रमुख धीर सिंह पवैया रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी, स्वंयसेवक, समाजजन एवं मातृशक्तिया उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता धीर सिंह पवैया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान के विभिन्न घटनाक्रमों को बताया, अपने भारत विभाजन के समय हुए विभीषिका के घटनाक्रमो की जानकारी देते हुए सभी से आग्रह किया कि हमें इस भाव से राष्ट्रहित के कार्य करना है कि भविष्य में भारत का कोई और विभाजन न हो।
धीर सिंह ने सभी से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी एवं नागरिक शिष्टाचार के विषयों पर समाज जागरण का कार्य करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने एवं आभार व्यक्त अनिल कुरावरे ने किया।


Comments
Post a Comment