सीएमएचओ डॉ. बेक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण CMHO Dr. Beck conducted surprise inspection of the district hospital






भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डॉ. बेक ने जिला अस्पताल के विभिन्न सेक्शन, ओपीडी और वार्ड का निरीक्षण (Inspection) किया और सिविल सर्जन डॉ एस.के खरे (Civil Surgeon Dr S.K Khare) और आर.एम.ओ अजय पटेल (RMO Ajay Patel) से चर्चा कर अस्पताल (hospital) में चिकित्सक विशेषज्ञो की ओपीडी (OPD) और इमरजैंसी (Emergency) में ड्युटी और विभिन्न वार्ड में राउण्ड (Round) लेने के बारे में विस्तार से जानकारी ली।



       सीएमएचओ(CMHO) डॉ. बेक ने चिकित्सक और कर्मचारियो को निर्धारित समय पर अपने अपने सेक्शन(Section) में ड्युटी (Duty) करने और ड्यूटी (Duty) पर बिना अवकाश लिये अनुपस्थित पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये। सीएम हेल्प लाईन(CM Help Line), प्रसूति सहायता योजना (Maternity Assistance Scheme), जननी सुरक्षा जैसी हितग्राही मूलक योजनाओं का समय (Time) पर भुगतान करने और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर दिये जाने और नियमित साफ-सफाई व निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दियें।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन