संपत्तिकर बकायादरों पर निगम ने की कुर्की की कार्यवाही Corporation took attachment action on property tax dues
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने संपत्तिकर वसुली को लेकर निगम राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों व उनके सहायकों को बकाया करों की वसुली का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आयुक्त ने बकायादरो पर संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा नही करने पर कुर्की की कार्यवाही के निर्देश गत दिनों समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये थे। राजस्व विभाग की टीम द्वारा राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए संपत्तिकर, जलकर के बकायादरों से करों की वसुली के लिए सतत सम्पर्क किया गया, किन्तु बकाया करदाताओं द्वारा अपने बकाया करों की राशि जमा नही की जा रही है।
निगम की टीम द्वारा बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। जिसके अन्तर्गत 22 अगस्त गुरूवार को वार्ड 16 एवं वार्ड 18 मे बकाया करदाता माधोसिंह पिता हरिसिंह राठौर तथा मुकुंद पिता गंगाराम मालवीय पर संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नही होने पर उनके भवनों पर कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान निगम की टीम द्वारा संबंधितों को समयावधि दी गई। समयावधि मे करों का भुगतान नही होने पर निगम द्वारा भवनों की निलामी की कार्यवाही की जावेगी। आयुक्त ने संपत्तिकर, जलकर व अन्य निगम संबंधि करदाताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का भुगतान कर कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।
.jpg)
Comments
Post a Comment