जिला स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक संपन्न, प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह किए भेंट District level principal meeting concluded, souvenirs presented to the principal
भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला देवास द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर मेंडकी(Saraswati Shishu Mandir Mendki) चक के तत्वाधान में एक निजी गार्डन में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रांतीय कोषाध्यक्ष ग्राम भारती मालवा व जिला अध्यक्ष देवास(Dewas) गुरुचरण वर्मा, प्रांत प्रमुख ग्राम भारती मालवा कैलाश चंद्र धनगर, कोषाध्यक्ष देवास नरेंद्र पाटीदार, जिला प्रमुख देवास (Dewas) जसपाल सिंह सेंधव, तहसील प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह जादौन, जिला कार्यालय प्रमुख कमलेश सोमानी, जिला समिति सदस्य सुनीता गायकवाड़ द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्लीत कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
इसे भी पढे - अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ की गई कार्रवाई
बैठक के प्रथम सत्र में गुरुचरण वर्मा प्रांतीय कोषाध्यक्ष द्वारा पांच नियम विद्यालय का आर्थिक प्रबंधन, आर्थिक सुचितामासिक आय व्यय पत्रक, योजना से खाते(accounts) का संचालन आदि बिंदु पर मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में धनगर ने कहा की मन के हारे हार है, मन के जीते जीत सदियों से चलती आ रही इस जगत की रीत विद्यालय स्तर से अखिल भारतीय स्तर तक खेलों के नियम की जानकारी भैया बहन एवं आचार्य परिवार को होना चाहिए।!खेल मानक एवं निर्देशों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।उप समिति का गठन 24 अगस्त(24 August) को शिशु नगरी का कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में हो। आदि बिंदु पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
तृतीय सत्र ज्ञानेंद्र सिंह जादौन तहसील प्रमुख द्वारा शत् प्रतिशत आचार्य परिवार की भविष्य में व ग्रैजुएटिंग से जोडना, छात्र बीमा,आचार्य बीमा आदि बिंदु पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। चतुर्थ सत्र समापन सत्र में जिला प्रमुख जसपाल सिंह सेंधव ने विद्यालय की नविन के मान्यता सावधी, संस्कृति बौध परियोजना अपने और अपनों के लिए!अगस्त माह में जिलांश सहयोग जमा करना, चातुर्मासी लेखा बंदी, रक्षा सूत्र निर्माण कार्यशाला एवं गणेश जी की मूर्ति निर्माण कार्यशाला,विद्यालय संकुल एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आदि विषयों का प्रतिपादन किया। समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता घुले द्वारा समस्त प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया.।
Comments
Post a Comment