पुल, पुलियों एवं रपटों पर पानी होने पर बैरिकेडिंग कर लगाई गई कर्मचारियों की ड्यूटी Duty of employees imposed by barricading in case of water on bridges, culverts and bridges.











भारत सागर न्यूज/सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिहं के निर्देशानुसार भारी बारिश के कारण दुर्घटना की संभावना को देखते हुए जिले के जिन पुल, पुलियों, रपटों पर पानी है, उन मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही राजस्व, पंचायत ग्रामीण विकास एवं लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आवागमन को रोका जा सके।





जिले के जिन पुल-पुलियों तथा मार्गों की बैरिकेडिंग की गई है उनमें कुलांस नदी बिलकिसगंज भदभदा रोड, सेमलपानी पुल, डोबी से इसरपुर मार्ग पर डायवर्जन ग्राम डोबी में, मालिबाया झोलियापुर वीरपुर मार्ग, अब्दुल्लापुरा में पापनाश नदी मार्ग, हाथीघाट रोड, हिंगोनी से चारनल रोड, रावण खेड़ा से पानविहार मार्ग, खुशामद रोड, छापरी पुल, रेहटी भैरुन्दा मार्ग इटावा रपटा, पांडागांव, मुगली रोड, छिदगांवकाछी सड़क, झलकी पुलिया, सीहोर कर्बला पूल एवं घाट पलासी रोड पर बैरिकैडिंग कर आवागमन बंद किया गया है। पुल पुलियों एवं रपटों से पानी कम होते ही आवागमन सुचारू रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन