जिला न्यायालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण Flag hoisting and tree planting done in the District Court premises
भारत सागर न्यूज/देवास। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही न्यायालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश में चले प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के समापन के अवसर पर न्यायालय परिसर में प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने सपत्नीक पौधरोपण किया साथ ही न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान में प्रशंसनीय कार्य करने वाले पैरालीगल वालेन्टियर्स को प्रमाण-पत्र प्रदाय किये गये।
इसे भी पढे - खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए देवास, सतवास और भौंरासा में खाद्य पदार्थो के लिये नमूने
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सती चंद्र शर्मा कहा कि कि हम जहां भी कार्य करते है वहा पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं तत्परता से कार्य करना ही हमारा कर्तव्य है और सच्ची देशभक्ति है। हम सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का उचित निर्वहन करें, तो हमारे पास आने वाले पक्षकारों को त्वरित न्याय प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सुश्री सुमन श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एम.के वर्मा, तृतीय जिला न्यायाधीश अभिलाष जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना नायडू बोडे, जिला रजिस्ट्रार/वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्वप्नश्री सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment