खाद्य विभाग द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों के लिए नमूनें Food department takes samples of food items keeping in mind the upcoming festivals
भारत सागर न्यूज/देवास। खाद्य सुरुक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधी प्रशासन ने बताया कि विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आगामी त्यौहारों में आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस के लिए जिले में दिनांक 17.08.2024 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने फर्म मधु श्री स्वीट्स नेवरी बागली मार्ग तहसील हाटपिपल्या जिला देवास से मावा, मावा कतली, फर्म आर्शीवाद रेस्टॉरेंट देवगढ़ चौराहा हाटपिपल्या से मावा, कलाकंद, मावा बर्फी, सोन पपड़ी, फर्म उदावत रेस्टॉरेंट देवगढ़ चौराहा हाटपिपल्या से कलाकंद, मिल्क केक, फर्म श्री सांवरिया दूध डेयरी देवास रोड़ हाटपिपल्या से दूध का नमूना, फर्म- जाट दूध डेयरी देवगढ़ चौराहा हाटपिपल्या से दूध का नमूना, फर्म श्री सांवरिया दुग्ध डेयरी नेवरी बागली मार्ग हाटपिपल्या से मिश्रित दूध का नमूना एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
कैलाश वास्केल ने फर्म- राजस्थान स्वीट्स नेमावर रोड़ खातेगांव से बीकानेर बर्फी, ओम साँई कृपा दूध डेयरी अहिल्या मार्ग खातेगांव से घी, पनीर, मावा, दही के नमूनें, फर्म प्रकाश स्वीट्स बस स्टेण्ड खातेगांव से मावा, मिठाई के नमूनें लिये जाकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं।
उन्होने बताया कि गत दिवस सुरेन्द्र ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फर्म नंदनी स्वीट्स अग्रसेन नगर देवास से मलाई टिकिया, दूध कतली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्केल ने फर्म मनोज उपहार गृह बस स्टेण्ड नेमावर से कलाकंद, मावा, बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू, फर्म सीताराम रेस्टोरेंट से पेढ़ा, कलाकंद के नमूने एवंखाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती वैशाली सिंह ने फर्म पाटीदार दूध डेयरी पुंजापुरा रोड़ उदय नगर से मावा, दही, घी, पनीर एवं फर्म माँ अम्बे रेस्टोरेंट एण्ड एव्हरफ्रेश उदय नगर से मावा पेढ़ा, केसर पेढ़ा, रसगुल्ला, सोहन पपड़ी, फर्म- शर्मा रेस्टोरेंट उदय नगर से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, फर्म जैन मिष्ठान भंडार बस स्टेण्ड उदय नगर से मावा पेढ़ा के नमूने लिये जाकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



Comments
Post a Comment