गुजराती सेन समाज ट्रस्ट ने मां नारायणी के नाम से सेन जी महाराज प्रतिमा सहित देव स्थानों पर किया पौधारोपण Gujarati Sen Samaj Trust planted saplings in the name of Maa Narayani at the places of worship including the statue of Senji Maharaj.









 
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। प्रकृति के पोषण के लिए धरती माता और मानव जीवन के पोषण के लिए हमारी माताओं के बीच समानता दर्शाते हुए पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों से अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और धरती माता की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उसी के अंतर्गत गुजराती सेन समाज ट्रस्ट(Trust) व युवा संगठन ने सर्वप्रथम सिविल लाईन स्थित संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत शिरोमणि सेन जी महाराज उद्यान के साथ माता टेकरी, शीलनाथ धुनी संस्था आदि देव स्थानों पर सेन समाज की आराध्य देवी नारायणी माता के नाम पर पौधारोपण किया। गुजराती सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष अनिल परमार(Anil Parmar) ने बताया की पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं।



                      क्योंकि वे ऑक्सीजन(oxygen) प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत धरती माता को हरा भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अवसर पर युवा संगठन के सरक्षक पार्षद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, रमाकांत पिपलोदिया, जिला महामंत्री सन्तोष वर्मा, मोहनलाल वर्मा, अनिल वर्मा, भाजपा पि. वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी सन्तोष वर्मा, प्रमोद भाटी, रतनलाल वर्मा, सोनू वर्मा, संजीव वर्मा, निलेश परमार, भगवान वर्मा, दयालु वर्मा, दीपक परमार, राजेन्द्र वर्मा, हेमंत वर्मा, पप्पू वर्मा आदि समाजजन उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन