रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर निकला विशाल चल समारोह A huge procession was taken out on the birth anniversary of Rani Avanti Bai Lodhi
- नगर में जगह-जगह हुआ चल समरोह का स्वागत
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। नगर भौरासा में लोधी समाज द्वारा शुक्रवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर में एक भव्य विशाल चल समारोह लोधी समाज के द्वारा निकाला गया जिसमें भौरासा के समस्त समाज बंधुओं के साथ आसपास के भी लोधी समाज के बंधु शामिल हुए यह जुलूस राम मंदिर लोधी समाज से शुरू होकर बस स्टैंड,छोटे हनुमान चौक,मालीपुरा होते हुए एमजी रोड से फिर राम मंदिर पहुंचा।
जहा पर यात्रा का भगवान श्री राम व रानी अवंती बाई लोधी की आरती कर व प्रसादी वितरण कर समापन हुआ। इस जुलूस का स्वागत रास्ते में जगह-जगह विभिन्न समाजजनों व संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया ! समस्त लोधी समाज के बंधुओ द्वारा वही समाज जनों ने आग्रह भी किया की कल दिनांक 17 अगस्त 2024 शनिवार को सुबह 11बजे देवास में भी एक चल समरोह सयाजी द्वार से निकलने जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर चल समारोह को सफल बनावे।



Comments
Post a Comment