मासूम बच्चों ने दी रेप पीडि़ताओं को श्रद्धांजलि Innocent children paid tribute to rape victims

 


भारत सागर न्यूज/देवास। तोमर किड्स गुरुकुलम प्लेस्कूल के बच्चों द्वारा देश में बढ़ रहे दुष्कर्म अपराधों के खिलाफ रेप पीडि़ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाए और दो मिनिट का मौन रखा। डायरेक्टर अजय सिंह तोमर ने बताया कि कोलकाता और बदलापुर की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कभी सोचा भी नहीं था कि इन छोटे छोटे मासूम बच्चों को भी इतनी संवेदनशील बातें बताना पड़ेगी। पर क्या करें जब ये रेपिस्ट इतने निम्न स्तर पर आ गए हैं कि छोटे मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे तो हमें अपना स्तर उठाना होगा। हमें बच्चों से भी संवाद करना होगा। 


      उनको मैच्योर्ड तरीके से समझाना होगा। हमें बच्चियों को सशक्त बनाना चाहिए। उन्हें गुड टच बैड टच बताना चाहिए। अंजान लोगों से कैसे सचेत रहे ये बताना चाहिए। हमें अपने लड़कों को भी यह सिखाना होगा कि लड़कियों को सम्मान दे, ध्यान रखे। यही कोशिश आज हमने अपने स्कूल में की ताकि इन बच्चों को भी जागरूक कर सकें। हमने तथा पूरे स्टाफ ने बच्चों के साथ मिलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन