सुकन्या समृद्धि योजना में शत प्रतिशत खाते खुलवाने के लिए कुलाला सरपंच प्रतिनिधि तेज यादव को किया गया सम्मानित Kulala Sarpanch representative Tej Yadav was honored for opening 100 percent accounts in Sukanya Samriddhi Yojana.
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। ग्राम पंचायत कुलाला के सरपंच प्रतिनिधि तेज यादव को 78 वे स्वतंत्रता दिवस(Independence Day) पर देवास मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में देवास(Dewas) कलेक्टर ऋषव गुप्ता(Collector Rishav Gupta), देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, देवास जिला पंचायत सीईओ हिमाशु प्रजापति(Himashu Prajapati) द्वारा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samriddhi Yojana) में सर्वाधिक शत प्रतिशत खाते खुलवाने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही कलेक्टर ऋषभ गुप्ता(Collector Rishav Gupta),जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति द्वारा ग्राम पंचायत कुलाला के सरपंच प्रतिनिधि तेज यादव, प्रभारी सचिव राजेंद्र कश्यप की विश्वकर्मा योजना(Vishwakarma Scheme) में सर्वाधिक आवदेन डलवाने पर व लोगों को ग्राम पंचायत की योजनाओं संबंधित जागरूक करने के लिए प्रशंसा की। ग्राम पंचायत कुलाला सरपंच प्रतिनिधि तेज यादव ने बताया कि मुझे आज गर्व है कि लगातार ग्राम पंचायत कुलाला में हमने कई ऐसे कार्य किए हम ग्राम पंचायत में समाजसेवा के रूप में कार्य करते आए है हम लगातार ऐसे कार्य करते रहेंगे जिससे हमारी ग्राम पंचायत का नाम गोरवांवित हो। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लीला बाई भेरूलाल अटारिया सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment