भारत-पाक सीमा पर पहुँचेगा राष्ट्र रक्षा मिशन दल, फौजी भाइयों को बहने बांधेगी रक्षा सूत्र National Defense Mission team will reach India-Pakistan border, Defense sources will tie the sisters to the military brothers
भारत सागर न्यूज/देवास। लगातार 25 वर्षों से राष्ट्र रक्षा मिशन की बहने देश की कई अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात फ़ौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पवन पर्व मानती आ रही है। इस वर्ष दल अपना रजत जयंती रक्षाबंधन पर्व भारत पाक सीमा बाढ़मेर, राजस्थान में जवानों के साथ मनाएगा।
कितनी भी गर्मी हो रेगिस्तान की तपती रेत में हमारे जवान हम सब की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उठाते हैं और अपने परिवार, अपनी बहनों से दूर अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं। उन्हीं भाइयों के साथ ख़ुशी के दो पल मनाने बैतूल, शाजापुर एवं सीहोर (मध्य प्रदेश) से 25, कर्नूल - आँध्रप्रदेश से 6 एवं जोधपुर - राजस्थान से 4 कुल 35 सदस्यी दल 16 अगस्त को बस से रवाना होगा। इस दल में प्रमुख रूप से बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन की अध्यक्ष श्रीमती गौरी बालापुरे, प्रचिति कमाविसदार, मेहर प्रभा परमार, भारत पदम, सीमा परमार, नीलेश उपासे, मधु परमार, प्रज्ञा झगेकर, नरेंद्र परमार, डॉ के वी भार्गव,, आशा कच्छवाह आदि 35 सदस्य भाग ले रहे हैं।
इसी तारतम्य में शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय आलनिया, बालाजी धाम कॉलोनी कालापीपल व इंदौर नाका स्थित माधव विहार कॉलोनी सीहोर की बहनों व बच्चो ने अपने हाथों से फ़ौजी भाइयों के लिए तिरंगे वाली राखी बनायी है एवं जिले की बहन सीमा परमार (जिला युवा पुरस्कार) व मधु परमार (राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार सम्मानित) को शुभकामनाओं सहित सौंपी है जो की दिनांक 19 - 20 अगस्त को बाढ़मेर भारत-पाक सरहद पर ये राखियाँ लगभग 500 जवानों को बांधेगी।
Comments
Post a Comment