सेन समाज धर्मशाला में एक पेड माँ के नाम अभियान अंतर्गत लगाए पौधे, वरिष्ठों का किया सम्मान Saplings planted in Sen Samaj Dharamshala under One Tree in the Name of Mother campaign, seniors honored






भारत सागर न्यूज/देवास। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। इसे ओर ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को बस स्टेण्ड एबी रोड स्थित मालवी सेन समाज धर्मशाला में पौधारोपण कर समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतु चौहान ने बताया कि सर्वप्रथम संत शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात समाज के विष्णु नागेश, महेश नागेश एवं मनोज वर्मा का स्वागत व सम्मान किया जाकर धर्मशाला परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। 


                        समाजजनों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान, हरे-भरे परिदृश्य को और अधिक हरा भरा बनाना है। इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस विचार के पीछे एक गहरा भावनात्मक तत्व है, जो मां के अनमोल योगदान का प्रतीक है।इ इस अवसर पर स्वामी योगेंद्र भारती, रामेश्वर नागेश, रामेश्वर राठौड़, अशोक वर्मा, अशोक चौहान, कचरूलाल वर्मा, महेश बोडाने, राजेंद्र राठौड़, हेमंत वर्मा, जगदीश नागेश, महेश नागेश, अशोक बोडाने, शंकर लाल नागेश, विष्णु प्रसाद नागेश, मनोज वर्मा, सूरज सेन आदि समाजजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन