दुर्गा वाहिनी की बहनों ने टीआई को बांधे रक्षा सूत्र Sisters of Durga Vahini tied Raksha Sutra to TI
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शहर में स्थित थानों में पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों ने सभी थाना क्षेत्र में जाकर रक्षा सूत्र बांधे। बीएनपी थाना टीआई अमित सोलंकी, कोतवाली थाना टीआई दीपक यादव एवं औद्योगिक थाना टीआई के साथ थानों के पुलिस जवानों को मंगल तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधते हुए राष्ट्र व सभ्य समाज की रक्षा का वचन लिया।
इसे भी पढे - शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित
थाना प्रभारियों ने आश्वस्त किया कि आप सभी इसी प्रकार राष्ट्र एवं समाज हित में कार्य करती रहें, हम हर समय आपके साथ खड़े है। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका दीदी बबीता कौशल, मातृशक्ति जिला संयोजिका दीदी प्रेमलता परमार, हर्षिता प्रजापत, पूजा कौशल, वंदिता, बजरंग दल जिला सह संयोजक अभिषेक माली, प्रखंड संयोजक पिंटू जाधव, बजरंग दल जिला गोरक्षा प्रमुख रमेश कौशल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी नगर मंत्री गोपाल यादव ने दी।
इसे भी पढे - टमाटर से भरी आइसर पिकअप से टकराई, दुर्घटना में फसे ड्राइवर को निकलने में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
.jpg)
Comments
Post a Comment