स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों की तिरंगा यात्रा Tiranga Yatra of little children on Independence Day
भारत सागर न्यूज/देवास। तोमर किड्स गुरुकुलम प्लेस्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल की प्रिंसीपल पूजा तोमर ने बताया कि इस अवसर पर सभी बच्चे भारत देश के विभिन्न महापुरूषों और वीर फौजियों की वेषभूषा में तैयार होकर आए और महावीर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर अनेक प्रस्तुतियां भी दी। स्कूल में अनेक प्रकार की साज सज्जा करके बच्चों को मिठाई बांटी गई। स्कूल के डायरेक्टर अजय सिंह तोमर ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ साथ उनमें राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना और कर्तव्य का भाव भी उत्पन्न करना है।

Comments
Post a Comment