राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन के ब्रोशर का अनावरण Unveiling of brochure of national level examination Vidyarthi Vigyan Manthan





भारत सागर न्यूज/देवास। विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिकों से परिचय कराने हेतु एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। यह परीक्षा विज्ञान भारती और एनसीईआरटी के संयुक्त तत्वाधान में होती है। इस ऑनलाइन परीक्षा में कक्षा छठी से लेकर 11वीं तक के बच्चे सम्मिलित हो सकते हैं। इस परीक्षा के ब्रोशर का अनावरण विज्ञान भारती के प्रांतीय सह संगठन मंत्री प्रवीण रामदास, नगरीय प्रशासन विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, शाजापुर विधायक अरुण भीमावत, भारतीय जनता पार्टी देवास के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर गीता देवी अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, कलेक्टर महोदय ऋषभ गुप्ता तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति एवम सुनील चतुर्वेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।



कार्यक्रम में महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय के रजिस्टर दिलीप सोनी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित, विज्ञान भारती से घनश्याम परमार सुनील उपस्थित थे। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी www.vvm.in पर देखी जा सकती है। उक्त जानकारी डा. रजनीश पोरवाल, प्रांतीय पदाधिकारी विज्ञान भारती एवम मुकेश निगम ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन