शामावि जवाहर नगर में वाटर कूलर का अनावरण, बहादुर विद्यार्थियों का हुआ सम्मानWater cooler unveiled in Shamavi Jawahar Nagar, brave students honored



 

भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष जैन के विशेष प्रयासों से दानदाता शंकर भोले एवं अशोक  शर्मा, पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षिका श्यामला घोंषालकर द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का अनावरण कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य रूप से पार्षद रूपेश वर्मा, गणेश पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल, इनरव्हील क्लब सदस्य चन्द्रकान्ता शर्मा, सरोज तिवारी, नीलू सक्सेना, मंजुलता झंवर, बीआरसी किशोर वर्मा के उपस्थित थे। कार्यक्रम में विविध गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विगत दिनों एक छात्र को करंट लगने पर शाला भवन की छत से नीचे उतारने वाले चार बहादुर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 



               कार्यक्रम में उच्च पद प्रभार में नवागत शिक्षिका वंदना नामदेव तथा अन्यत्र शाला में उच्च पद प्रभार पर पदस्थ होने वाली शिक्षिका संजीदा सैय्यद को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय में नियमित रूप से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करने के साथ भविष्य में आवश्यकता अनुरूप सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपा खोलगड़े ने किया एवं आभार संस्था प्रभारी नसरीन जहां शेख ने माना। इस अवसर पर आशा दुबे, रजनी उपाध्याय, रेखा अम्बोदिया,मंजु तिवारी, सीमा केकरे, रागिनी कानूनगो, रजनी ठाकुर आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन