पूर्व सीएम की घोषणा को साल भर बीता, अतिथि शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, 5 को भोपाल में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

 


भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षक एक बार फिर से आंदोलित नजर आ रहे हैं। एक साल पहले 3 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अतिथि शिक्षक पंचायत में अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का ऐलान किया था। वादा पूरा नहीं होने पर सोमवार को अतिथि शिक्षक मप्र में रैलियां निकाल रहे हैं। वहीं, 5 सितंबर को भोपाल में करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक तिरंगा यात्रा निकालेंगे।  


इसी कडी में आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर देवास सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिसमे उच्च पदप्रभार से व किसी भी कारण से बाहर हुवे अतिथि शिक्षक की भर्ती की जाये। 30 प्रतिशत रिजल्ट वाले अतिथि शिक्षक को एक बार सेवा का मौका दिया जाये। जीरो वैकेंशी वाली शालाओं में पुन: वैकेंसी खोली जाये। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार पुराने अतिथि शिक्षकों को यथावत रखा जाये आदि विभिन्न मांग रखी गयी। संभाग सचिव संतोष चौहान ने बताया की मांगे नहीं मानी गयी तो 5 सितम्बर को राजधानी भोपाल मे मुख्यमंत्री निवास तक तिरंगा यात्रा रैली निकाल कर प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक अपनी मांगों के लिये प्रदर्शन करेगे, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान नीतेश जागीरदार, किशोर कुंभकार, भानुप्रताप तंवर ,गुलनार खान, अनिता गोस्वामी, रितु व्यास, नवीन जैन, लखन चौहान, राजेश माली, रामचरण अंगोरिया आदि अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन