देवास में अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार



          
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा देवास में मुखबिर सूचना के आधार पर बावडिया क्षेत्र के होटल ट्रीट रेस्टोरेंट की विधिवत तलाशी ली गई। जिसमे 88 केन बीयर कुल मात्रा 44 बल्क लीटर बरामद हुई तथा मौके से एक व्यक्ति को किया गिरफ़्तार किया गया। मदिरा आरोपी द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर रखे पाए जाने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 15 हजार रूपए है।




              कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई , प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, निहाल खत्री ,सैनिक केदार चौधरी एवं संजय शर्मा शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन