निगम द्वारा दिन एवं रात्रीकालीन सफाई के साथ प्रमुख मार्गो की सफाई स्वीपींग मशीन से
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के प्रमुख मार्गो पर धार्मिक त्योहारों पर निकलने वाले जुलुस व चल समारोह को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्थाओं पर फोकस किये जाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम के द्वारा धार्मिक त्यौहरो पर निकलने वाले जुलुस व चल समारोह के प्रमुख स्थानों सयाजी द्वार, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, जनता बैंक चौराहा, नयापुरा, जवाहर चौक, पुराना बस स्टेण्ड, तीन बत्ती चौराहा, अलंकार चौराहा, मीरा बावडी चौराहा आदि मार्गो की सफाई निगम की टीम के द्वारा निरंतर की जा रही है।
इसी प्रकार निगम की स्वीपींग मशीन से प्रमुख मार्गो की रात्रीकालीन सफाई भी निरंतर रूप से की जा रही है। निगम की टीम के द्वारा वर्षाकाल से जल जमाव वाले क्षेत्रो से सूचना प्राप्त होते ही पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था की जा रही है। आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों व प्रतिष्ठानों का गीला एवं सुखा कचरा निगम की कचरा संग्रहण गाडीयो मे ही डाले, इधर, उधर खुले प्लाटों पर कचरा नही डाले व अपने गली, मोहल्ले व शहर को स्वच्छ बनाये रखनें मे सहभागी बनें।




Comments
Post a Comment