बुजुर्ग महिला पहुंची एसपी ऑफिस, विशेष समुदाय के युवकों से हमें जान का खतरा, दिया आवेदन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। पुत्र के निधन के बाद घर पर विशेष समुदाय के व्यक्तियों द्वारा रात में कभी भी आना-जाना एवं मारपीट किए जाने संबंधि शिकायत शंकरगढ गिट्टी खदान बालगढ निवासी बुजुर्ग महिला झुमाबाई पति बिहारी पटेल ने सोमवार को आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से की। शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला ने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया उनके पुत्र का निधन हो गया है। घर पर उनके साथ उनकी विधवा बहू व तीन पोतियां रहती है। हमारे घर पर मुस्लिम वर्ग का मुन्ना नामक व्यक्ति हर कभी आ जाया करता है। साथ ही वह अवैध गतिविधियां के कार्य करता है। हमारे द्वारा समझाने पर हमे जान से मारने की धमकी देता है।




       पूर्व में मुन्ना व उसके साथियों ने मेरे साथ कई बार मारपीट भी की। दिनांक 1 सितम्बर 2024 को भी मुन्ना ने उनके साथ मारपीट की ओर थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इन आसामाजिक तत्वों से घर पर रहने वाली बहू व पोतियों को भी असुरक्षा का भय है। इस संबंध में औद्योगिक थाना में आवेदन दिया, किंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। महिला ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मांग की है कि उक्त मामले की जाँच कर मुन्ना व उसके साथियों पर कडी कार्यवाही की जाए। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन