जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए टीम राजगढ़ हुई रवाना
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। 10वी राज्य स्तरीय जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए परफेक्ट डिफेंस स्पोर्ट्स अकादमी हाटपीपल्या की टीम राजगढ़ के लिए रवाना। जु.जित्सु कोच अजय कुम्भकार द्वारा बताया गया की इनडोर हॉल स्टेडियम राजगढ़ में 10वी राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर से 3 सितंबर 2024 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें परफेक्ट डिफेंस स्पोर्ट्स अकादमी के 8 खिलाड़ी अलग-अलग आयु व वजन समूह में भाग लेने जा रहे है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी नेशनल जु. जित्सु प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। आशा करते है।
सभी खिलाड़ी पदक हासिल कर नगर व राज्य का नाम गौरवांवित करे। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण कुम्भकार आकाश कुम्भकार अनिल लाड, अशोक धाकड, अंगुरबाला राठौर सोहन जाट एवं समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

Comments
Post a Comment