शासन-प्रशासन के बीच फुटबाल बना पटेलिया आदिवासी समाज

- त्रुटियों के कारण राजस्व रिकार्ड मेें गुजराती राजपूत पटेलिया दर्ज होने से राजस्व संबंधि योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के उदयनगर तहसील के दड, देवनालिया, धायड़ी, महिगांव, बोरखेड़ी व सेमलीखेड़ा के निवासी पटेलिया आदिवासी समाज के लोग है। मप्र मै कुल 43 अनुसूचित जनजाति समूह निवास करते है। वर्ष 2011 कि जनगणना अनुसार देवास जिले की जनसंख्या 1,56,3107 है। जिसमे गुजराती राजपूत पटेलिया समाज भी सम्मिलित है। इसी प्रकार धार जिले में 2,18,4672 एवं झाबुआ जिले कि 1,02,4091 है। जिसमे अनुसूचित जनजाति जनसंख्या एवं पटेलिया आदिवासी भी सम्मिलित है। मध्यप्रदेश में पटेलिया जनजाति भील की उपजाति है। इस जनजाति के लोग मुख्यत: देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर एवं गुना आदि जिलों में निवास करते है। देवास एवं गुना के पटेलिया आदिवासी अधिकांश: धार एवं झाबुआ से विस्थापित हुए है।




पटेलिया आदिवासी समाज सेवा संघ मप्र प्रदेशाध्यक्ष हरिराम पटेल देलमी ने बताया कि तात्कालीन समय में त्रुटियों के कारण उनके राजस्व रिकार्ड मेें गुजराती राजपूत पटेलिया दर्ज होने से उनको राजस्व सम्बन्धी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि इसके लिये समाजजनों द्वारा अनेको बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। 2012 में तत्कालीन बागली विधायक स्व. चम्पालाल देवड़ा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को निराकरण हेतु आवेदन दिया गया था। जिस पर मध्यप्रदेश शासन आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के मॉनिट अन्तर्गत प्रकरण में देवास जिले के बागली तहसील में निवासरत गुजराती राजपूत पटेलिया एवं धार, झाबुआ जिले के पटेलिया आदिवासी समाज का तुलनात्मक अध्ययन के सम्बन्ध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश के परिपालन में अनुसूचित जनजाति विकास एवं अनुसन्धान संस्थान को अध्ययन हेतु प्रेषित किया गया था। अध्ययनदल द्वारा देवास, धार, झाबुआ का भ्रमण कर गुजराती राजपूत एवं पटेलिया समाज का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। 




अध्ययन के निष्कर्ष एवं अभिमत अनुसार दोनों समाज के गौत्र समान पाए गए, दोनों कि उत्पत्ति गुजरात से विस्थापित होकर मप्र के देवास, धार एवं झाबुआ जिले में आना पाया गया। दोनों समाज मै शादी-विवाह एक-दूसरे से होते है। इनके रहन सहन, रीतिरिवाज एवं देवी देवता एक ही समान पाए गए है। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर स्पष्ट है कि देवास जिले के गुजराती राजपूत पटेलिया एवं धार, झाबुआ जिले के पटेलिया आदिवासी में साम्यता पाई गई है। अत: देवास जिले के गुजराती राजपूत पटेलिया एवं धार, झाबुआ जिले में निवासरत पटेलिया समाज एक ही है। इनके राजस्व रिकार्ड में दुरुस्तीकरण की कार्यवाही शासन स्तर से सम्बंधित विभाग को तदाशय के निर्देश जारी किये जाना चाहिये। तदानुसार प्रतिवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा चुका है। आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा जाँच कर राजस्व विभाग को 06/06/2016 को फ़ाइल पहुंचाई जा चुकी है जो आज तक लंबित पड़ी हुई है। इस वजह से समाज के लोग बहुत परेशानी का सामना कर रहे है। 22 जून 2018 को समाज के प्रतिनिधि मण्डल के 11 सदस्यों द्वारा उदयनगर तहसील कार्यालय पर आमरण अनशन आंदोलन किया गया था। 



                 तब तत्कालीन सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान द्वारा समस्या के निराकरण हेतु अनशनरत समाजबंधुओ का अनशण तुड़वाते हुए निराकरणार्थ कार्यवाही भी कि गई थी। साथ ही पूर्व विधायक बागली पहाड़सिंह कन्नौजे ने भी संबंधित विभाग को समस्या के निराकरण हेतु अनेको बार पत्राचार करके मुलाक़ात भी की गई थी एवं वर्तमान विधायक मुरली भंवरा को भी प्रकरण से अवगत कराया जा चुका है। इसके उपरांत भी समस्या ज्यो कि त्यों बनी हुई है।


वर्तमान मै माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता अन्तर्गत विशेष राजस्व महा-अभियान 2.0 अंतर्गत राजस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त संभाग आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं समस्त कलेक्टर्स मध्यप्रदेश को निर्देशित किया गया है कि इस महाअभियान के दौरान 15 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक समयसीमा पार राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाये।

अभियान अंतर्गत प्रभावितो द्वारा समस्त जिम्मेदारो क्रमश: श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग बागली जि. देवास, कलेक्टर जिला देवास को स्वयं मिलकर एवं संभागायुक्त उज्जैन संभाग, श्रीमान प्रमुख सचिव राजस्व विभाग मप्र शासन भोपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड के माध्यम से आवेदन देकर अवगत करवा दिया गया है। इसके उपरांत भी हमारी समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो समाज को युक्तियुक्त उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन