मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना से उषाबाई को मिली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता




भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्‍यमंत्री कृषक कल्‍याण योजना से किसानों के परिवारों को संबल प्रदान किया जा रहा है। इसी के तहत खेत में कृषि कार्य करते समय विद्युत करंट लगने से ग्राम नागदा के गोपाल पिता तुलसीराम की मृत्‍यु होने से उनकी पत्‍नी श्रीमती उषाबाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।



राज्य शासन की योजनाएं पीड़ित परिवारों के लिए संकट की घड़ी में मददगार बन रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आमजन की पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए कई जनहितैषी योजनाएं प्रारंभ की है। इन योजनाओं के लाभ से पीड़ितों को संकट की घड़ी में संबल मिल रहा है।  

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन