बरेठा मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला सचिव नियुक्त
भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा एवं संभाग अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष जगदीश तंवर ने जिला अस्पताल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमलेश बरेठा को जिला सचिव के पद नियुक्त किया है।
बरेठा की नियुक्ति पर अशोक वर्मा, रामस्वरूप कहार, मुकेश चौधरी, परसराम जी, जगदीश चौधरी, बनेसिंह राजपूत, मोहन ठाकुर, इंदर बोडाने सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई दी।


Comments
Post a Comment