ग्राम पंचायत बाधावा, खेरी और धनगरखेड़ा में जन सहयोग किया गया बोरीबंधान
भारत सागर न्यूज/देवास। वर्षा जल के संचय के लिए जिले में अमृत संचय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा जिले के सभी विकासखंडो में विभिन्न जल स्रोतों पर जन सहयोग से बोरी बंधान का कार्य किया जा रहा है।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत बाधावा, खेरी और धनगरखेड़ा में बहते नाले पर जन सहयोग से बोरीबंधान का कार्य किया गया। जिले के सभी नागरिक बोरी बंधान अभियान से जुड़कर पानी का संचय करने में सहभागिता करें।



Comments
Post a Comment