भाकपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का निजीकरण रद्द करने की मांग रेलमंत्री को दिया ज्ञापन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा रेल यात्रियों के हित में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का निजीकरण रद्द करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में रियायत देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के आव्हान के तहत मुख्य रेल्वे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तत्संबंधी मांगों का रेल मंत्री के लिए ज्ञापन भाकपा नेता कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत, कॉमरेड वागड़े रेल स्टेशन मास्टर यादव को दिया।



भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ज्ञापन में रेल विभाग का बजट संसद में वर्ष 2024 से पूर्व की भांति पृथक से प्रस्तुत करने, वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की भांति रेल किराए में रियायत प्रदान करने, प्रत्येक रेल में सामान्य और स्लीपर कोच पर्याप्त संख्या में लगाने, पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लेना बन्द करने, पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने, रेलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने, रेल विभाग में विभिन्न स्तरों पर निजीकरण बन्द करने, भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का निजीकरण रद्द करने और केन्द्र सरकार द्वारा इसे पुन: अधिग्रहित करने के मांग की गई है। 


रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का निजीकरण रद्द करो, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में रियायत दो, पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करो, प्रत्येक रेल में सामान्य और स्लीपर कोच पर्याप्त संख्या में लगाओ, रेल विभाग में निजीकरण बन्द करो, रेलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करो जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर हुई नारेबाजी के साथ हुए प्रदर्शन को भाकपा नेता कॉमरेड कैलाशसिंह राजपूत कॉमरेड वागड़े ने संबोधित किया। साथ ही मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन