अग्रसेन जयंती महोत्सव में कैलादेवी मंगलपाठ का आयोजन हुआ
भारत सागर न्यूज/देवास। अग्रसेन जयंती के चार दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन मां कैलादेवी का मंगलपाठ अग्रवाल महिला महासभा द्वारा आयोजित किया गया। स्वाति अग्रवाल इंदौर द्वारा प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में समाज के पुरुष सफेद पोशाक व महिलाएं लाल वस्त्र धारण कर उपस्थित रहीं।
महोत्सव के अंतिम दिन सुबह समाज के युवा वर्ग द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके पश्चात् 11 बजे अग्रसेन जी महाराज का पूजन व महाआरती की जाएगी। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Comments
Post a Comment