इंडोनेशिया में होने वाली स्पीड स्केटिंग प्रमोशन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी प्रिया यादव

- गौशाला पहुंचकर गौमाता का पूजा अर्चन कर लिया आशीर्वाद




भारत सागर न्यूज/देवास। इंडोनेशिया में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली स्पीड स्केटिंग प्रमोशन प्रतियोगिता में हरी प्रिया यादव भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के पूर्व प्रिया यादव शंकरगढ स्थित गौशाला पहुंची और गौमाताओ का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गौशाला संचालक बसंत वर्मा ने बताया कि प्रिया यादव की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है और उनकी कड़ी मेहनत व समर्पण के कारण वह आज इस मुकाम तक पहुंची है। गौमाता के दर्शन और पूजा के बाद उनका आत्मविश्वास और प्रेरणा बढऩा एक अनोखा व पवित्र क्षण है, जो उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढऩे में मदद करेगा।




          प्रिया यादव प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाकर अपने परिवार, शहर व देश का नाम गौरवांवित करेगी। प्रिया यादव को उनकी माता रेखा यादव, पिता नरेंद्र यादव, डॉ. जे.एस. यादव, एड. सतीश उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, गौशाला संचालक बसंत वर्मा, गौशाला सुपर वाइजर संदीप बैरागी, कोच संदीप जाधव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन