स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी को किया गया सम्मानित

 


भारत सागर न्यूज/देवास। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर नगर निगम द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एमआईसी मेंबर संजय दायमा, धर्मेंद्र सिंह बेस थे। स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर नगर निगम द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के प्रधानाध्यापक एवं नगरनिगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी को सम्मानित किया गया।


 महेश सोनी ने पिछले 4 वर्षों से स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रहते हुए नगर निगम के सभी वार्डों में स्वच्छता के लिए श्रेष्ठ कार्य किया विभिन्न विद्यालयों और सामाजिक संगठन एवं नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सतत प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ महेश सोनी ने दिलवाई।कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। आभार धर्मेंद्र सिंह बेस ने माना। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन