भगवान शिव के हस्त कमल पर विराजित माता की प्रतिमा बनी आकर्षण का केन्द्र

 


भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था माँ जगतजननी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ शारदीय नवरात्रि पर्व पारम्परिक रूप से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। संस्था सदस्य ने बताया कि भोपाल बायपास रेती मण्डी के पास स्थित वृंदावन धाम कालोनी में आकर्षक गुफा तैयार कर मातारानी की स्थापना की गई है जो कि आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां पर माता की मनमोहक प्रतिमा भगवान शिव के हस्त कमल पर विराजमान है। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे संगीतमय महाआरती हो रही है। 



संस्था का यह तीसरा वर्ष है। आरती पश्चात नगर की बालिकाओं व मातृ शक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से आकर्षक गरबे की प्रस्तुतिया दी जा रही है। संस्था सदस्यों ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मातारानी की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन लाभ लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन