देवास की माता तुलजा भवानी और चामुंडा माता टेकरी पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस प्रशासन अलर्ट
भारत सागर न्यूज/देवास। नवरात्रि के पावन अवसर पर देवास की प्रसिद्ध माता तुलजा भवानी और माँ चामुंडा माता टेकरी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। शनिवार से लेकर रविवार की रात तक 3 लाख से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर व्यवस्था संभाली है।
देवास की प्रसिद्ध माता तुलजा भवानी और माँ चामुंडा माता टेकरी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नवरात्र के नौ दिनों में मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहते हैं, जिससे इंदौर, उज्जैन, भोपाल सहित अन्य शहरों से लाखों की संख्या में भक्त यहाँ आ रहे हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख से भी अधिक पहुँच गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए शहर के बाहर से ही वाहनों को रोक दिया गया था और पार्किंग स्थल पूरी तरह से भर गए थे पुलिस बल ने सुरक्षा और व्यवस्था का मोर्चा संभाल रखा था ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर सकें।
"सप्तमी, अष्टमी और नवमी के अवसर पर यहाँ और भी ज्यादा भीड़ की संभावना है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नवरात्रि के इस खास मौके पर श्रद्धालुओं की आस्था का ऐसा उत्साह हर साल देखने को मिलता है। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।"




Comments
Post a Comment