राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की
- जिले की 247802 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की गई 30 करोड़ रूपये से अधिक की राशी
- सीहोर जिले के 114820 पेंशन हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई 06 करोड़ से अधिक की राशि
- राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए कलेक्टर श्री सिंह एवं लाड़ली बहनें
भारत सागर न्यूज/रायसिंह मालवीय 7828750941। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 332.71 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में 450 रूपये गैस रीफिल योजना की 24 लाख से अधिक बहनों के खाते में 28 करोड़ की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले के एनआईसी कक्ष के साथ अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री सहित लाड़ली बहने वर्चुअली शामिल हुए।
जिले की 247802 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की गई 30 करोड़ रूपये से अधिक की राशी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साथ ही जिले की 2 लाख 47 हजार 802 लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ 31 लाख 900 रूपये राशी अंतरित की गई। राशी अंतरण के साथ ही लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया।
जिले के 114820 पेंशन हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई 6 करोड़ से अधिक की राशि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के साथ ही जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 114820 हितग्राहियो के खाते में 6 करोड़ 88 लाख 77 हजार रूपये अंतरित किए

Comments
Post a Comment