गरबा, डांडिया एवं भजन-कीर्तन कर रामेश्वर महिला मंडल द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि पर्व




भारत सागर न्यूज/देवास। नवरात्रि पर्व शहरभर में विविध आयोजनों के साथ मनाया गया। इसी क्रम में रामनगर स्थित रामेश्वर मंदिर में रामेश्वर महिला मंडल द्वारा माँ की आराधना का पर्व के नौ दिनों तक प्रतिदिन संगीतमय भजन-कीर्तन कर मनाया जा रहा है। मण्डल की राजारानी धूत ने बताया कि मण्डल की महिलाओं द्वारा आकर्षक वेशभूषा में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक ढोल पर डांडिया गरबा एवं महिला संगीत के साथ माँ की आराधना की जा रही है। 





     महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शीला राजपूत, उषा मिश्रा, मोना शर्मा, स्नेहलता, रेवापति, सुमित्रा, आशा, रानी, कुसुम, जसोदा, संध्या, मधु, गंगा सहित बड़ी संख्या में मण्डल की महिलाएं उपस्थित थी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन