देवास जिले के ग्राम पीपल्याबक्सु विकासखंड सोनकच्छ का निवासी एक व्यक्ति इन्दौर में कोविड-19 जाॅच में आया पॉजिटिव
-देवास जिले के ग्राम पीपल्याबक्सु निवासी एक व्यक्ति की अरविन्दो अस्पताल इन्दौर में उपचार के दौरान, कोविड-19 जाॅच में आई पॉजिटिव रिपोर्ट
----------------
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 22अप्रैल 2025/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि दिनांक 22.04.2025 को आई.डी.एस.पी. इन्दौर से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार ग्राम पीपल्याबक्सु विकासखंड सोनकच्छ जिला देवास का निवासी जोकि अरविन्दो अस्पताल इन्दौर में अन्य बीमारी के लिए भर्ती एवं ईलाजरत है। उक्त मरीज की कोविड-19 जाॅच के दौरान कोविड- 19 रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। वर्तमान में मरीज अरविन्दो अस्पताल इन्दौर के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती एवं उपचाररत है।
सीएमएचओ डाॅ बेक ने सीबीएमओ सोनकच्छ को निर्देश दियें गये कि ग्राम पीपल्याबक्सु विकासखण्ड सोनकच्छ में मरीज के परिवार जन की काटेक्ट ट्रेसिंग कर व ग्राम में फिवर सर्वे कर (सर्दी, खासी, बुखार, जुकाम) के मरीजों को चिन्हांकित कर बिमारी के लक्षण वाले मरीजो का इलाज करते हुए जानकारी आई.डी.एस.पी.शाखा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।
जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. शाहिद शेख एवं ईपीडेमियोलाॅजिस्ट डाॅ.कर्तव्य कुमार तिवारी को रेपिड रिस्पोन्स टीम के साथ उक्त संक्रमण की रोकथाम और उपचार के सम्बंध मे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही जिला चिकित्सालय में 10 बिस्तरीय कोविड आईसोलेशन वार्ड का चिंहाकन किया गयाl शासन द्वारा कोविड रोकथाम हेतु दिये गये समस्त निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सभी जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारीयों को जारी किये गये।



Comments
Post a Comment