पंचक्रोशी यात्रा 23 अप्रैल से हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल निःशुल्क भोजन व्यवस्था रहेगी।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। उज्जैनी सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी हजारों पंचक्रोशी यात्रियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।बता दें कि प्रतिवर्ष वैशाख मास में 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा आयोजित की जाती है।
इस वर्ष यह यात्रा 23 अप्रैल से शुरू होगी। जिसमें हजारों श्रद्धालु होंगे। जिन्हें उज्जैनी सेवा समिति द्वारा यात्रा में आने वाले सभी पड़ाव पर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
इसको लेकर आज उज्जैनी सेवा समिति के संयोजक घनश्याम पटेल ने मिडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि भोजन प्रसादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।



.jpeg)

Comments
Post a Comment