सर्व ब्राह्मण महासभा संघ की वाहन शौर्य यात्रा एवं भण्डारा प्रसादी का आयोजन 30 अप्रैल को

- आयोजन की तैयारी को लेकर संघ ने की प्रेसवार्ता 



भारत सागर न्यूज/देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर वाहन शौर्य यात्रा एवं भण्डारे का आयोजन होगा। उक्त आयोजन को लेकर संघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेशन रोड स्थित होटल लगन पैलेस पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। 



जिलाध्यक्ष पं. प्रशांत शर्मा अभिभाषक ने कहा कि राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर वाहन शौर्य यात्रा 30 अप्रैल, बुधवार को सायं 5 बजे मल्हार स्मृति मंदिर (सयाजी द्वार) से प्रारंभ होगी। 



यात्रा के समापन पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन सायं 7 बजे से परशुराम जी मंदिर चाणक्यपुरी में होगा। प्रात: 8.30 बजे भगवान श्री परशुराम जी की पूजा, हवन के साथ आरती होगी। 



प्रेसवार्ता में उपस्थित पं. हर्ष शास्त्री, पं. देवकीनंदन समाधिया, पं. रोहित शर्मा, पं. रमेश जोशी, पं. अरविंद शर्मा, पं. विक्रम शर्मा, पं. राजेश व्यास, पं. सुरेन्द्र दुबे, पं. महेन्द्र व्यास, पं. दीपक जोशी, स्नेहलता शर्मा, पं. अखिलेश चौधरी, पं. राजेन्द्र शर्मा आदि ने ब्रह्मबंधु, मातृशक्ति, युवा शक्ति, सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज एवं सम्पूर्ण सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हेाकर वाहन शौर्य यात्रा एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा