रुद्राक्ष शुक्ला व अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए शिवसेना ने दिया ज्ञापन..




भारत सागर न्यूज/देवास। विगत दिनों माँ चामुण्डा टेकरी पर हुए घटनाक्रम के बाद से विधायक गोलु शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर जमीन स्तर तक विरोध दिखाई दे रहा है। उक्त मामले को लेकर मंगलवार को शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। जहा एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया से मुलाकात क। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा व संगठन के पदाधिकारी की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा और मांग की गई 



कि रुद्राक्ष शुक्ला के साथ आए काफिले व लोगों के द्वारा माता टेकरी की पवित्रता को भंग करने का कार्य किया गया। शिवसेना/भाजपा का गठबंधन है। वहीं भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र ने जो कृत्य किया वह बहुत गलत है। शिवसेना ने तत्काल अपराधियों गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की मांग की है। 



वर्मा ने बताया कि माता टेकरी पर सुरक्षा व्यवस्था बडाई जाए, जिससे आगे के समय में ऐसी घटना ना हो। ज्ञापन के समय पर शिवसेना नेता ठा. सरवन सिंह बैस, लखन टिपानिया, बलवंत कुशवाहा आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन