श्रीमद् भागवत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 2 मई से....
भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आवलिया पिपलिया में श्री खाटू श्याम, बालाजी व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 2 से 8 मई तक किया जा रहा है।
कथा का वाचन भगवताचार्य पं. अजय शास्त्री सिया वाले करेंगे। कथा शुभारंभ पूर्व कलश यात्रा के साथ बाबा का नगर भ्रमण होगा। 8 मई को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति होगी।
महाप्रसादी का वितरण बाबूलाल शर्मा के तत्वावधान में होगा। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से आयोजन को सफल बनाने की अपील की।





Comments
Post a Comment