कलेक्टर कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 के पद से सेवानिवृत होने पर ठाकुर को दी विदाई




भारत सागर न्यूज/देवास। जिला कलेक्टर कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत हरि सिंह ठाकुर अपने 38 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा शाल, श्रीफल व पुष्पमालाओं से स्वागत कर विदाई दी गई। 



समिति के अनिल सिंह बेस ने कहा कि ठाकुर ने सत्य निष्ठा व ईमानदारी से जो अपना सेवाकाल पूर्ण किया है वह अनुकरणीय है। उपस्थित सभी ने ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना कर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। 



इस अवसर पर अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गोड़, सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा,सुरेश रायकवार, दीपक मालवीय, रवि सोनी, जगदीश फौजी, हिमांशु सोनगरा, सोनू ठाकुर, राहुल गोड अनूप दुबे,आदि उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन