देवास के इटावा सिद्धार्थ नगर में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन 56 मरीजों की जांच, टीबी व एचआईवी की स्क्रीनिंग




भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख के मार्गदर्शन में तुमुल सोसाइटी देवास द्वारा इटावा सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में एक दिवसीय इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।



इस स्वास्थ्य शिविर में आमजन को सामान्य स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल जांच (ANC), सिफलिस एवं एचआईवी की जांच व काउंसलिंग, हेपेटाइटिस बी और सी की जांच, तथा टीबी स्क्रीनिंग जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।



कार्यक्रम में डॉ. अमरीन शेख द्वारा उपस्थित नागरिकों को एचआईवी/एड्स, टीबी, हेपेटाइटिस बी एवं सी के लक्षण, जांच एवं रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया। शिविर के दौरान कुल 56 मरीजों एवं 3 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।



इसके अतिरिक्त, 8 टीबी संपर्कों (कॉन्‍टैक्ट्स) का Cy-TB टेस्ट किया गया तथा 8 मरीजों के खखार नमूने जांच के लिए लिए गए। संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच के लिए जिला चिकित्सालय देवास रेफर किया गया।



शिविर में निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिला।



इस आयोजन में डॉ. सरोजनी जेम्स, डॉ. अमरीन शेख, लेब टेक्नीशियन आदिल सर, ICTC परामर्शदाता सुनीता जोशी, STI परामर्शदाता अक्षय शर्मा, तुमुल स्टाफ, टीबी विभाग, विहान एवं एम्स टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन