प्याऊ की व्यवस्था और पक्षियों के लिए सकोरे रखना हमारी प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी- अध्यक्ष हिना राठौर

लायंस क्लब देवास गोल्ड ने राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ कर पक्षियों के लिए सकोरे बांटे



भारत सागर न्यूज/देवास। भीषण गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से लायंस क्लब देवास गोल्ड द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की। क्लब ने गोमती नगर क्षेत्र में राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया। साथ ही गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए सकोरों का वितरण किया।




कार्यक्रम के तहत गोमती नगर चौराहे पर प्याऊ की स्थापना की गई, जिसमें राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने का जिम्मा क्लब अध्यक्ष हिना राठौर ने स्वयं लिया। उन्होंने कहा, कि गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता सबसे बड़ी होती है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो दिनभर धूप में यात्रा करते हैं। 



प्याऊ की व्यवस्था और पक्षियों के लिए सकोरे रखना केवल सेवा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी हिस्सा है। हम सभी को अपने-अपने स्तर पर इस प्रकार की छोटी-छोटी पहलों से जुड़ना चाहिए।




इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष तरुण जाट, सदस्य सफिया कुरैशी सहित गोमती नगर के कई रहवासी भी उपस्थित रहे। स्थानीय रहवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। क्लब ने विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए सकोरे बांटे और उन्हें भरकर रखने की जिम्मेदारी भी रहवासियों को दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन