जिला जेल देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 02 मई 2025/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला जेल देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।


          
विधिक साक्षरता शिविर में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश देवास आदेश कुमार जैन ने शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास रोहित श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर जिला जेल देवास के स्टाफ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन