देवास पुलिस की सख्ती: अवैध हूटर और नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर चली कार्रवाई, पूर्व महापौर की गाड़ी का भी चालान, बोले प्रशासन ने परमिशन दी तो लगाया हूटर ...
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास पुलिस ने शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध हूटर और नंबर प्लेट लगी कई गाड़ियों के चालान बनाए। इस कार्यवाही की जद में शहर के पूर्व महापौर की गाड़ी भी आ गई, जिनका चालान काटा गया।
इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इजाजत से जुड़ा मामला शासन से संबंधित है। और प्रशासन ने उन्हें अनुमति दी उसके बाद ही हूटर लगाया है। हालांकि इस मामले में देवास पुलिस ने चालान जरूर कट गया लेकिन हूटर फिर भी नहीं निकला ...
पुलिस की इस मुहिम के बाद कई वाहन चालकों ने रास्ता बदलकर कार्यवाही से बचने की कोशिश की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के भी चालान बनाए गए।




Comments
Post a Comment