राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यूसीमास देवास के छात्रों ने लहराया परचम




भारत सागर न्यूज/देवास। 20वीं यूसीएमएएस राज्य स्तरीय एबेकस और मानसिक अंकगणित प्रतियोगिता 2025 का भव्य पुरस्कार वितरण और स्नातक समारोह रवींद्र नाट्य गृह, आरएनटी मार्ग, इंदौर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। विजेताओं और उनके माता-पिता की ऊर्जा वास्तव में उल्लेखनीय थी। 




कुल 35 चैंपियन ट्रॉफी, 43 फर्स्ट रनर-अप, 50 सेकंड रनर-अप, 59 थर्ड रनर-अप, 66 फोर्थ रनर-अप और 80 फिफ्थ रनर-अप अवार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, 1,200 छात्रों को मेरिट पुरस्कार प्राप्त हुए, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  




प्रतियोगिता में यूसीमास कालानी बाग सेंटर, देवास के छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धियां हांसिल करते हुए मप्र स्तर पर सफलता का परचम फहराया। लक्ष्य पोद्दार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। 



वहीं दैविक दुबे ने तृतीय स्थान, हर्षित केवटे ने चतुर्थ स्थान एवं हर्षिल दुबे ने पांचवा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा राघव सूर्यवंशी एवं हर्ष कारस्कर ने मैरिट स्थान अर्जित किया। कई विद्यार्थियों ने प्रोत्साहन ट्रॉफियाँ जीतकर अपने हुनर का प्रमाण दिया। 



यह सभी ट्रॉफियां विभिन्न स्तरों पर प्राप्त हुई है जो बच्चों की लगन और केंद्र की गुणवत्ता को दर्शाती हैं। यूसीमास कलानीबाग सेंटर की डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने सभी विजयी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं प्रशिक्षकों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन