आज वे लोग पंडित जी के जीवन पर उंगली उठा रहे हैं जिनका उस समय जन्म भी नहीं हुआ था। कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि।



भारत सागर न्यूज/देवास। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में भाग लेते हुए 11 वर्षों तक जेल की सजा भोगी अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म सहे तब जाकर वे देश के प्रधानमंत्री बने। लेकिन वे लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यों की आज निंदा कर रहे हैं जब पंडित जी देश के प्रधानमंत्री बने तब उनका जन्म भी नहीं हुआ था।



17 साल के  प्रधानमंत्री पद के सफर में पंडित जवाहरलाल नेहरू को जो देश मिला वह किसी से छुपा नहीं है अशिक्षा, भूख ,गरीबी, हर क्षेत्र में पिछड़ा भारत मिला लेकिन पंडित जी ने अपने कार्यों से देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। 



यह पंडित जी ने नहीं कहा कि मुझे आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाए, जिन लोगों ने आजादी के बाद देश की तरक्की को देखा है उन्होंने कहा है कि पंडित जी आधुनिक भारत के निर्माता है। देश हमेशा पंडित जवाहरलाल नेहरू का ऋणी रहेगा। 

इसे भी पढ़ें :- अंतरराष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस पर बच्चों को दिये सुरक्षा के टिप्स

उक्त विचार जवाहर चौक स्थित विक्रम कला सभा भवन में लगी पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए

इसे भी पढ़ें :- आष्टा के ग्राम पंचायत में दो तेंदुए एक साथ पिंजरे में हुए कैद।

कांग्रेस नेता नंद किशोर पोरवाल ज्ञान सिंह दरबार मंसूर शेख अनिल गोस्वामी इम्तियाज शेख भल्लू डॉ रितेश शर्मा ने व्यक्त किए । साथ ही कहा कि आज के दिन हम शपथ ले कि हम पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताएं मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।  कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सुमन ने माना। 



इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेंद्र यादव कल्याण सिंह पवार  संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख राहुल पवार  राधा किशन सोलंकी मुकेश शर्मा निलेश वर्मा राजेश देवड़ा वसीम हुसैन डॉ लियाकत अली देवेंद्र बाबा प्रतीक शर्मा आबिद कुरैशी रितेश धारू  जय प्रकाश मालवीय सहित कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन