हनुमान चालीसा सप्ताह पाठ कर जीवन को धन्य करे

- श्रीराम मंदिर प्रांगण इटावा में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 6 मई से 



भारत सागर न्यूज/देवास। सामुहिक रूप से हन्नुमान जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष बैठकर हनुमान जी के चरणों में ध्यान लगाकर सप्ताह पाठ हनुमान चालीसा कर अपने जीवन को धन्य करे। 



श्री राम हनुमान सेवा संचालन समिती अध्यक्ष दिलीय बांगर ने शहर के श्रदालु भक्तो से आग्रह करते हुए बताया कि श्रीराम मंदिर प्रांगण इटावा में एक सप्ताह तक दि. 6 मई मंगलवार से 12 मई तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं सायं 4 बजे से रात्री 10 बजे तक सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का आयोजन रखा है। 



इस आयोजन में सभी भक्त अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते है। हनुमान चालीसा के पाठ की महिमा बहुत व्यापक है। इसे पढने से व्यक्ती का मनोबल बढता है, आत्मविश्वास बढता है, भय और तनाव से मुक्ति मिलती है। मानसिक शांति मिलती है। गम्भीर बिमारी दूर होती है। 



जो यह पढे हनुमान चालिसा होय सद्धि राखी गौरीसा, भगवान शंकर स्वयम साक्षी है हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भक्त को सिद्धि प्राप्ती होगी। वर्तमान इस कलीकाल में सभी भक्त अपने कल्याण हेतु आयोजित सप्ताह पाठ हनुमान चालीसा जैसे आयोजन मे अधिक से अधिक सख्या में शामिल होकर हनुमान जी की कृपा को प्राप्त करे।


Comments