गुर्जर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की मौजूदगी, नवदम्पत्तियों को वाटर कैन का उपहार
भारत सागर न्यूज/देवास। गुर्जर समाज द्वारा ग्राम नानसा में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विवाह संस्कार में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि हर एक नवविवाहित जोड़े को भटासा के सरपंच संतोष द्वारा एक-एक वाटर कैन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, जो इस आयोजन को और भी विशेष बना गया।
इस अवसर पर मंच पर कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से खातेगांव-कन्नौद विधायक पं. आशीष शर्मा,
इस अवसर पर मंच पर कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से खातेगांव-कन्नौद विधायक पं. आशीष शर्मा,
मांधाता विधायक नारायण सिंह पटेल, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल, राधाकिशन वकील (हरदा), गौतम बंटू गुर्जर (खातेगांव), राजेंद्र यादव, अजय गुर्जर (सगोदा), पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष मंडलोई, डॉ. विजय गुर्जर, सौरभ माल्या और विनोद चावड़ा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मंच से समाज की एकजुटता, पारंपरिक मूल्यों और ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए और नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए ग्राम नानसा के सभी सामाजिक बंधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और संस्कृति के संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।




Comments
Post a Comment